धनौरा: गजरौला हाईवे स्थित मॉडल शॉप के पास पेपर देकर घर लौट रहे छात्र पर दबंग छात्रों ने किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर
आपको बता दे की गजरौला थाना क्षेत्र के मोहल्ला अल्लीपुर भूड़ निवासी मोहम्मद शौकीन का पुत्र आदिल मंगलवार को सेंट मैरी स्कूल से पेपर देकर अपने घर लौट रहा था। 1:40 पर गजरौला हाईवे स्थित मॉडल शॉप के पास पहुंचा तो पहले से ही खड़े दबंग छात्रों ने छात्र पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें छात्र के आंख और शरीर पर गंभीर चोट आई है।