धनौरा: गजरौला के चौपला पर भाकियू शंकर ने किया धरना प्रदर्शन, अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
गजरौला भारतीय किसान यूनियन शंकर ने किसानों की समस्याओं को लेकर नगर के चौपला पुल के नीचे एक पंचायत का आयोजन किया। राष्ट्रीय अध्यश्व चौ. दिवाकर सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार तो यूं तो किसान व अवाम का लिये काफी सराहनीय काम कर रही है। मगर प्रशासनिक व कार्मिक स्तर पर हो रहे भ्रष्टाचार के चलते किसानों को पूर्ण लाभ नहीं मिल पा रहा है।