धनौरा: गजरौला के मोहल्ला विजयनगर में नमाज पढ़कर लौट रहे युवक पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला, घटना सीसीटीवी में कैद
नमाज पढ़कर लौट रहे युवक पर रास्ते में दबंगों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। युवक को उपचार के लिए सीएचसी में भेजा गया। पुलिस ने चार नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गजरौला थाना क्षेत्र के विजय नगर मोहल्ले का है। मोहल्ला निवासी रियासत अली ने बताया कि वह पड़ोस की मस्जिद में नमाज पढ़कर लौट रहा था।