धनौरा: मंडी धनौरा में जोगीपुरा गांव के पास तेज रफ्तार ईको ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
मंडी धनौरा के गांव जोगीपुरा के पास ईको गाड़ी ने विपरीत दिशा से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत उसे हसनपुर समुदाय स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने भी उसे मृत्यु को घोषित कर दिया। मौत की सूचना लगते ही परिवार के लोगों का रो-रोकर पूरा हाल होगा।