गाज़ियाबाद: गाजियाबाद में मेरठ रोड पर बने चाय के गोदाम में लगी भीषण आग, आग पर काबू पाने में जुटा अग्निशमन विभाग
गाजियाबाद में मेरठ रोड पर गुलधर के पास शनिवार शाम चाय के गोदाम में आग लग गई। आग की ऊंची ऊंची लपटों को देखकर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना पर पहुंची दमकल की पांच से ज्यादा गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। गोदाम गुडरिक ग्रुप के डिस्ट्रीब्यूटर का है।