घाटमपुर: भीतरगांव ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत की बैठक में जल मिशन का मुद्दा उठा
भीतरगांव ब्लॉक के सभागार कक्ष में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में जल मिशन से जुड़ी समस्याओं को लेकर चर्चा हुई।प्रधानों ने बताया कि जल मिशन के तहत गांवों में पाइप लाइन बिछाने के लिए पक्की और इंटरलॉकिंग सीसी सड़कों को खोद दिया गया लेकिन अब तक मरम्मत का काम पूरा नहीं हुआ है।खंड विकास अधिकारी ने बुधवार शाम 5बजे बताया समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।