घाटमपुर के पतारा में दो बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई।दुर्घटना में अमन और उसकी बहन शगुन अखिलेश और उनकी पत्नी रेखा घायल हुए।थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने मंगलवार शाम 5:00 बजे बताया घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।