घाटमपुर: कुष्मांडा देवी मंदिर की पार्किंग में खड़े लोडर से बैटरी चोरी कर रहे चोर को लोगों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले
घाटमपुर स्थित कुष्मांडा देवी मंदिर के पार्किंग में खड़े लोडर से बैटरी चोरी कर रहे चोर को पब्लिक ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने मंगलवार सुबह 8:00 बजे बताया पकड़े गए चोर को हिरासत में लिया गया है।इसके दो साथी फरार हो गए हैं जिनकी तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। यह चोर लगातार चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे।