घाटमपुर: सजेती में नीलगाय का मांस ले कर जा रहे शातिर पुलिस को देखकर गिरे, तीन गिरफ्तार, डीसीपी ने दी जानकारी
डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने मंगलवार शाम 6:00 बजे जानकारी देते हुए बताया सजेती थाना क्षेत्र में पुलिस चेकिंग को देखकर दो युवक बाइक से गिर पड़े। पुलिस को उनके पास से नीलगाय का मांस बरामद हुआ। जिसके बाद उनकी निशानदेही पर एक अन्य युवक को घाटमपुर से गिरफ्तार किया गया। सभी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।