शाहजहांपुर: मेडिकल कॉलेज के डायलिसिस सेंटर में हंगामे का सीसीटीवी वायरल, यूनिट का शीशा तोड़कर स्टाफ से की मारपीट, दो हिरासत में
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के डायलिसिस सेंटर में मरीज के तीमारदारों के हंगामे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में तीमारदार डायलिसिस यूनिट का शीशा तोड़कर अंदर घुसते दिखाई दे रहे हैं। छात्राओं का आरोप है कि इसके बाद तीमारदारों ने नर्सों, पैरामेडिकल छात्राओं और अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट व अभद्रता की तथा यूनिट में तोड़फोड़ भी की। घटना के बाद