शिवपुरी शहर के आईटीबीपी गेट नंबर 2 के पीछे स्थित रोड किनारे एक दुकान पर अवैध रूप से शराब बेचने का मामला सामने आया है। स्थानीय युवकों और एक निजी कंपनी के प्रतिनिधियों ने सजगता दिखाते हुए इस गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया और इसका वीडियो आज रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।