लाखों की कॉस्मेटिक दुकान को लेकर पति-पत्नी में विवाद
प्रयागराज/औद्योगिक क्षेत्र। रेही कला निवासी संतोष पटेल ने औद्योगिक थाने में तहरीर देकर पत्नी और उसके परिचित मिश्री लाल भारतीया के खिलाफ जांच की मांग की है। पति का आरोप है कि पत्नी के रोजगार के लिए उसने लाखों रुपये खर्च कर कॉस्मेटिक की दुकान खुलवाई थी, लेकिन बाद में परिचित से नजदीकी बढ़ने के बाद पत्नी ने दुकान पर कब्जा कर लिया और वहीं रहने लगी। पति ने तीन नाबालिग बच्चों को घर पर छोड़ने का भी आरोप लगाया है। दुकान और सामान के स्वामित्व को लेकर भी विवाद बताया गया है। पुलिस जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
लड़की ने बताई पूरी सच्चाई मां आए दिन पिताजी से करती थी झगड़ा
Bara, Allahabad | Sep 16, 2026