बहराइच: दिकौली नहर में डूबे युवक को बहराइच अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित, पुलिस ने शव का करवाया पोस्टमार्टम
श्रावस्ती जनपद के थाना सोनवा क्षेत्र के मोहनिया निवासी युवक को दिकौली नहर से गोताखोरों की मदद से निकालने के बाद बहराइच अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया है जिसके बाद पुलिस द्वारा शव का पीएम कराया गया। मंगलवार को पुलिस ने बताया कि युवक ने पारिवारिक विवाद के बाद दिकौली नहर पुल से छलांग लगाई थी।