बहराइच: चेतरा चाइनपुरवा में आंधी के दौरान पोल पर उतरे करंट से पैदल जा रहे अधेड़ की मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले में देहात कोतवाली के बेड़नापुर के चेतरा चाइनपुरवा में पैदल जा रहे 45 वर्षीय खिलावन पुत्र बाबूराम का हाथ बिजली के पोल से छू गया। पोल पर उतर रहे करंट से उसकी मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है । पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।