बहराइच: गल्लामंडी मे बनाए गए सील्ड स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए प्रतिनिधि नियुक्त कर सकते हैं प्रत्याशी डीएम ने दी जानकारी
सलारपुर गल्ला मंडी मे बनाए गए ढाल स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए प्रत्याशी प्रतिनिधि नियुक्त कर सकते हैं। डीएम मोनिका रानी ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि बहराइच लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवार सील्ड स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए स्वयं अथवा किसी प्रतिनिधि को प्राधिकृत करने की अनुमति प्राप्त कर सकते हैँ।