बहराइच: महिला महाविद्यालय मे बनाए गए पिंक बूथ पर मतदान के लिए आए दिव्यांग को डीएम ने दिया सहारा, वोट डालने मे प्रदान किया सहयोग
बहराइच महिला महाविद्यालय में स्थापित पिंक बूथ पर मतदान के लिए पहुंची जिलाधिकारी मोनिका रानी ने सर्वप्रथम दिव्यांग मतदाता मोहम्मद अहमद का स्वागत कर उनकी व्हीलचेयर को सहारा देकर मतदान कंपार्टमेंट तक ले गई और दिव्यांग मतदाता को वोट डालने में सहयोग प्रदान किया। दिव्यांग मतदाता द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग कर लेने के पश्चात स्वयं मतदान किया गया।