बहराइच: रानीपुर भट्ठा में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी
रानीपुर भट्ठा में बुजुर्ग महिला की घर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोतीपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर भट्ठा निवासी जौहरा खातून (70) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।