बहराइच: भौरी इलाके में किशोरी ने खाया जहरीला पदार्थ, हुई मौत
बौंड़ी थाने के भौरी इलाके की निवासनी 16 वर्षीय किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को इसकी जानकारी होते ही आनन फानन में बहराइच अस्पताल लाए। चिकित्सकों ने उसे बचाने की भरसक कोशिश की। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सोमवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है । पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।