गुना नगर: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिए बयान के विरोध में भाजपा ने जय स्तंभ चौराहे पर पुतला जलाकर जताया विरोध
गुना में भाजपा ने जयस्तंभ चौराहे पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन कर माफी मांगने की बात की है। भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार ने कहा, लोकसभा में राहुल गांधी ने हिंदुओं को लेकर विवादित बयान दिया है। बहुत ही निंदा जनक बयान है। करोड़ों लोगों का अपमान है। चौराहे पर आकर राहुल गांधी को देश की जनता से माफी मांगना चाहिए।