लालगंज: गंभीरपुर थाना क्षेत्र में कार की चपेट में आने से साइकिल सवार अधेड़ व्यक्ति की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
आजमगढ़ जनपद के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई । घटना गंभीरपुर थाना के चौकी गोसाई की बाजार क्षेत्र के नंद पेट्रोल पंप के पास एनएच-4 मार्ग पर हुई । जहां स्विफ्ट कार की चपेट में आने से साइकिल सवार व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। रोहुआ गंभीरपुर के मुस्तफाबाद निवासी दलसिंगार राम साइकिल से जा रहे थे ।