गभाना: हाइवे पर गांव भरतरी के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक की भिड़ंत, चार लोग हुए घायल
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की तड़के करीब सुबह 4 बजे एक ट्रक अलीगढ़ की तरफ से दिल्ली की तरफ जा रहा था। तभी गभाना क्षेत्र में हाइवे पर गांव भरतरी के पास किसी वाहन को बचाने के प्रयास में ट्रक की सड़क किनारे खड़े गेहूं से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ंत गई। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर ट्रॉली व ट्रक क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि गेहूं सड़क पर बिखर गया।