अटरू: अटरू क्षेत्र के अरडाण्द गाँव में हुई कलक्टर की रात्रि चौपाल
Atru, Baran | Apr 13, 2026 अटरू । उपखंड क्षेत्र के ग्राम अर्डान्द में राजकीय विद्यालय परिसर में जिला कलेक्टर भंवर लाल जनागल की अध्यक्षता में जनसुनवाई एवं रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। शाम 7 बजे से 8 बजे तक चली इस चौपाल में कलेक्टर ने ग्रामीणों की अभाव-अभियोग सुने और कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।