चंडी: बैंक ऑफ इंडिया ने बढ़ौना पंचायत भवन में साइबर ठगी से बचाव का जागरूकता अभियान चलाया
बैंक ऑफ इंडिया चंडी शाखा की ओर से सोमवार की सुबह 11 बजे बढ़ौना पंचायत भवन में सतर्कता एवं साइबर जागरूकता शिविर लगाया गया। अध्यक्षता पटना जोन के मुख्य प्रबंधक सह सतर्कता पदाधिकारी दीपक कुमार गुप्ता, बैंक अधिकारी उत्पल कांत एवं मुखिया अशोक शर्मा ने की। अधिकारियों ने ग्रामीणों को फर्जी कॉल, व्हाट्सएप संदेश, लिंक और सोशल मीडिया के जरिए होने वाली साइबर ठगी से बच