रावतसर: रावतसर में नौकरी दिलाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने के आरोप में तीन जनों पर रावतसर पुलिस थाने में मामला दर्ज
रावतसर पुलिस थाने में तीन जनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला तर्ज हुआ है पुलिस से शुक्रवार को जारी प्रेस नोट से मिली जानकारी अनुसार इंद्रपाल निवासी 34 आर डब्ल्यू डी रावतसर में मामला दर्ज करवाया कि गोविंद सोनी अमित भंवरिया व अमित सारस्वत निवासी भादरा ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे रुपए ऐंठ लिए व धोखाधड़ी की है पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है