सूरजगढ़: सूरजगढ़ा: बालिका उच्च विद्यालय में जनगणना-2027 के लिए तीसरे बैच का प्रशिक्षण शुरू
रविवार पूर्वाह्न 10 बजे सूरजगढ़ा स्थित प्लस टू परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में जनगणना-2027 को लेकर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के तीसरे बैच का प्रशिक्षण शुरू हुआ. जिसका उद्घाटन बीडीओ मंजुल मनोहर मधुप सहित अन्य द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया. यहां 13 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 4 बैच में प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन हो रहा है.