कांके: विभिन्न जिलों के उपायुक्तों ने कांके रोड स्थित सीएम आवास में मुख्यमंत्री से की मुलाकात
Kanke, Ranchi | Jun 3, 2025 कांके रोड स्थित सीएम आवास में सीएम हेमन्त सोरेन से मंगलवार दोपहर करीब दो बजे विभिन्न जिलों के उपायुक्त ने मुलाकात की। सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात करने वालों में उपायुक्त दुमका अभिजीत सिन्हा, उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम कर्ण सत्यार्थी, उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम चंदन कुमार, उपायुक्त पलामू समीरा एस, उपायुक्त जामताड़ा रवि आनंद सहित कई जिलों के उपायुक्त शामिल रहे।