डीसीपी साउथ के निर्देशन में थाना गोविंदनगर, बाबूपुरवा एवं किदवई नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा साउथ ज़ोन में देर रात्रि व्यापक पेट्रोलिंग की गई। इस दौरान देर रात तक खुली दुकानों, अनावश्यक भीड़ एवं यातायात प्रभावित करने वाले स्थानों का निरीक्षण कर संबंधित लोगों को नियमों का पालन करने, समयानुसार दुकानें बंद रखने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी गई। पेट्रोलिंग का उद्देश्य अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखना तथा आमजन में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाना है।
बाइट-अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री सुमित सुधाकर रामटेके @Uppolice @dcpskanpur
Kanpur Nagar, Uttar Pradesh | Jun 29, 2026