कासगंज: लिफ्ट देकर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, ढोलना कोतवाली पुलिस ने महिला सहित 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
ढोलना थाना पुलिस ने गाड़ी में लिफ्ट देकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के आभूषण, 5 हजार रुपये नकद और चोरी में इस्तेमाल ईको कार बरामद की है। पुलिस के अनुसार आरोपी गाड़ी में सवारियां बैठाकर महिलाओं को बातों में उलझाकर उनके बैग और सामान चोरी करते थे।