पंडरिया: पंडरिया नगर में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर प्राण प्रतिष्ठा का दिया निमंत्रण
22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे भारत में उत्साह का माहौल है।तो वही 20 जनवरी शनिवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल के कार्यकर्ताओ ने पंडरिया नगर वासियों को घर घर पहुंचकर 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निमंत्रण दिया।इसके साथ- साथ शहर वासियों से विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओ ने 22 जनवरी को त्योहार मानने की अपील किया।