पंडरिया: ग्राम आगरपानी में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी कार, बाल-बाल बचा चालक
मामला कुकदुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम आगरपानी का है। जहा 20 जनवरी शनिवार को मिली जानकारी अनुसार कुकदुर थाना के ग्राम आगरपानी में मध्यप्रदेश के कटनी से दुर्ग की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार क्रमांक CG 07BD 7691 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।जिसमे कार के परखच्चे उड़ गए,इधर कार में सवार कार चालक बाल बाल बच गया जिसको मामूली चोट आया है।जिसको प्राथमिक उपचार दिया गया है।