पंडरिया: ग्राम कोदवा में छत से गिरकर बुजुर्ग महिला हुई गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल कवर्धा में किया गया भर्ती
दरअसल पूरा मामला 18 जनवरी गुरुवार को पिपरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम कोदवा का है। जहा एक बुजुर्ग महिला अपने घर के छत पर टहल रही थी। इसी दौरान बुजुर्ग महिला छत से अचानक नीचे गिर गई।जिससे बुजुर्ग महिला को अंदुरूनी चोट है। जिसको गंभीर हालत में डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल कवर्धा में भर्ती कराया गया है।