पंडरिया: बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने को लेकर कुंडा पुलिस ने ग्राम बसनी में पुलिस जन चौपाल का किया आयोजन
20 जनवरी शनिवार को कुंडा पुलिस ने बढ़ते अपराधो पर अंकुश लगाने,अवैध नशो के खिलाफ जागरूक करने सहित लोगो को यातायात नियम की जानकारी,ऑनलाइन फ्रॉड से बचाने सहित कई मामले में ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए कुंडा पुलिस ने ग्राम बसनी में पुलिस जन चौपाल लगाया ।जिसमे में यातयात के नियम,अवैध शराब और नशे के खिलाफ लोगो को जागरूक करने का काम कुंडा पुलिस के द्वारा किया गया।