नबीनगर: नरारी कला खुर्द थाना में एक युवती ने छेड़खानी को लेकर युवक पर दर्ज कराई प्राथमिकी
नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र के नासी बीघा गांव में आयोजित यज्ञ को देखने गई युवती के साथ युवक द्वारा जबरन छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है. युवती द्वारा घटना की प्राथमिकी थाना में दर्ज कराई गई है. जिसमें थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक को आरोपित बनाया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.