नावकोठी: चैती नवरात्र के चौथे दिन नावकोठी में महाआरती, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
नावकोठी एपीएस खेल मैदान स्थित दुर्गा पूजा समिति के बैनर तले वासंतिक नवरात्रि पर मां आरती का भव्य आयोजन किया गया। इसमें आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। आचार्य वेद प्रकाश शास्त्री सचिन शास्त्री और पुष्पेंद्र शास्त्री ने भगवती गीत पर महा आरती की प्रस्तुति दी। पूजा समिति अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम विजयदशमी तक चलेगा।