फतेहपुर। जनपद के मलवां क्षेत्र में विश्व हिंदू परिषद द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित धर्मसभा एवं धर्म ध्वज यात्रा इस वर्ष भी श्रद्धा, उत्साह और अनुशासन के साथ संपन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। धार्मिक जयघोषों और भगवा ध्वजों के बीच निकली यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया।