राजपुर: मोहर्रम की तैयारी के दौरान भड़का पुराना विवाद, दो पक्षों में मारपीट व पथराव
Rajpur, Buxar | Jun 22, 2026 धनसोई बाजार स्थित खरवानिया रोड पर पुराने विवाद को लेकर 2 पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हो गया। घटना में जलालपुर गांव निवासी मेराज अहमद, साहिल और सीडू साह घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, जलालपुर निवासी मेराज अहमद अपने साथियों के साथ मोहर्रम की तैयारी के तहत खरवानिया रोड़ गया था।