ए0 एस0 इंटर कॉलेज, मवाना में भूकंप से बचाव हेतु मॉकड्रिल एवं फायर ड्रिल का आयोजन जिसमें 3200 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया #वायरल #वीडियो #न्यूज़
मेरठ। मवाना - ए0 एस0 इंटर कॉलेज, मवाना (मेरठ) में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशानुसार भूकंप से बचाव एवं सुरक्षा हेतु मॉकड्रिल एवं फायर ड्रिल कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया गया। मॉक ड्रिल का कार्यक्रम जिलाधिकारी डॉ0 वी0 के0 सिंह के निर्देशन में किया गया इसके लिए मवाना के उप जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह को मॉक ड्रिल कमांडेंट नियुक्त किया गया मॉकड्रिल का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा के समय घबराने के बजाय धैर्य एवं सूझबूझ के साथ सुरक्षित रहने के गुर सिखाना एवं अग्निशमन कार्यप्रणाली के विषय में जानकारी देना था।