बांसजोर: बांसजोर चौक में धूल से भरा ट्रक पलटा, सड़क किनारे रखी दो ट्रैक्टर ईंट बर्बाद
बांसजोर चौक में सोमवार अहले सुबह करीब 3 बजे तेज रफ्तार डस्ट लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में चालक-खलासी दोनों सुरक्षित हैं और कोई जनहानि नहीं हुई।हालांकि ट्रक पलटने से सड़क किनारे सचिन सिंह का दो ट्रैक्टर रखा ईट बर्बाद हो गया। जिससे हजारों रूपये का आर्थिक नुक्सान हुआ है, ईंट मालिक सचिन सिंह ने वाहन मालिक से नुकसान की भरपाई की मांग की