सिलाव: सिलाव प्रखंड कार्यालय में पैक्स चुनाव के लिए दूसरे दिन 98 अभ्यर्थियों ने किया नामांकन
Silao, Nalanda | Nov 17, 2024 सिलाव प्रखंड कार्यालय में पैक्स चुनाव के नामांकन के दूसरे दिन रविवार की सुबह 11 से लेकर दोपहर तीन बजे तक कुल 98 अभ्यर्थियों ने नामांकन कराया है. सिलाव प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी प्रहलाद कुमार ने बताया कि नामांकन के दूसरे दिन 98 अभ्यर्थियों ने नामांकन कराया है.