सिलाव: मनियावा गांव से नालंदा थाना पुलिस ने एक बदमाश को एक कट्टा और 6 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया
Silao, Nalanda | Nov 15, 2024 नालंदा थाना पुलिस ने मनियावा गांव से एक बदमाश को एक कट्टा एवं छह कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है. नालंदा थानाध्यक्ष निशि कुमार ने शुक्रवार की दोपहर 2.30 बजे यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश धरहरा गांव निवासी सिंटू कुमार है जिसके कब्जे से एक कट्टा एवं छह कारतूस बरामद किया गया है.