सिलाव: नालंदा के नव नालंदा महाविहार विश्वविद्यालय में प्रो. दीपंकर लामा बने नए कुलसचिव
Silao, Nalanda | Nov 14, 2024 नालंदा स्थित नव नालंदा महाविहार सम विश्वविद्यालय के नये कुलसचिव प्रो. दीपंकर लामा बनाये गये हैं. प्रो. लामा विश्वविद्यालय में तिब्बती, चीनी एवं जापानी विभागाध्यक्ष के अलावे शैक्षणिक के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं. कुलपति प्रो. सिद्धार्थ सिंह ने गुरूवार की दोपहर 12.45 बजे बताया कि प्रो. दीपंकर लामा को कुलसचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है.