सिलाव: सिलाव थाना क्षेत्र के जुनेदी गांव में बिजली के करंट से एक शिक्षक की मौत
Silao, Nalanda | Nov 16, 2024 सिलाव थाना क्षेत्र के जुनेदी गांव में शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे अपने घर में बिजली कनेक्शन को ठीक कर रहे एक शिक्षक की मौत इलाज के दौरान पावापुरी विम्स में हो गयी. मृतक शिक्षक जुनेदी गांव निवासी 46 वर्षीय जितेंद्र प्रसाद उर्फ गुड्डू कुमार धरहरा पंचायत के मलविगहा के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक थे.