भितरवार: मीट मार्केट में तेज आंधी से गिरी दीवार, लोगों ने घटिया निर्माण का लगाया आरोप
नगर भितरवार के वार्ड क्रमांक 5 स्थित नगर परिषद की मीट मार्केट की दीवार भर भरा कर गिर गई। घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासन से मुआवजा की मांग की है। स्थानीय निवासियों और दुकानदारों का आरोप है की दीवार के निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया था। मौके पर पहुंचे नगर परिषद उपाध्यक्ष मन्नू यादव। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।