जतारा: दिगौड़ा-जतारा बिना रॉयल्टी गिट्टी ले जा रहा डंपर पकड़ाया, तहसीलदार की बड़ी कार्रवाई
दिगौड़ा-जतारा मार्ग पर तालाब के पास तहसीलदार प्राची जैन ने राजस्व टीम के साथ कार्रवाई करते हुए गिट्टी से भरे एक डंपर को पकड़ लिया। जांच के दौरान चालक रामजी यादव निवासी मोंगना परिवहन संबंधी रॉयल्टी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद डंपर को जप्त कर दिगौड़ा पुलिस की अभिरक्षा में सौंप दिया गया। मामले की अग्रिम कार्रवाई के लिए प्रकरण कलेक्टर को भेजा जाएगा।