ग्यारसपुर: ग्यारसपुर के ओलिंजा में टीम ने समय रहते तीन बाल विवाह रुकवाए, टली बड़ी घटना
ग्यारसपुर ब्लॉक के ग्राम ओलिंजा में तीन बाल विवाह होने की सूचना पर विदिशा सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की टीम बुधवार दोपहर 12:00 बजे मौके पर पहुंची। दस्तावेज जांच में सभी बालक-बालिकाएं नाबालिग पाए गए, जिसके बाद परिजनों को समझाइश दी गई और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।टीम ने पंचनामा बनाकर परिजनों से लिखित आश्वासन लिया, जिसके बाद तीनों बाल विवाह रुकवा दिए गए।