बड़ी सादड़ी उपखंड क्षेत्र में सोमवार को कृषि डीलर्स ने लंबित मांगों को लेकर देशव्यापी बंद का समर्थन करते हुए बाजार बंद रखा। इस दौरान डीलर्स ने प्रधानमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी प्रवीण मीणा को ज्ञापन सौंपा। बंद का नेतृत्व जिला उपाध्यक्ष दीपक नलवाया और तहसील अध्यक्ष आशीष दलाल ने किया।