शामली: शामली कोतवाली पुलिस ने फोन पर ₹50 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में 2 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Aug 16, 2026 रविवार को शामली कोतवाली पुलिस ने बताया कि 12 अगस्त को गांधीगंज मंडी निवासी राजेश गोयल की पत्नी से फोन पर गाली-गलौज कर ₹50 लाख की रंगदारी मांगने की घटना प्रकाश में आई थी। शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में मुजफ्फरनगर के जनकपुरी निवासी हर्ष और तितावी क्षेत्र के गांव सोहजनी जाटान निवासी मोहित नाम के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।