पन्ना: पन्ना के अंतिम नरेश का ऐतिहासिक शिकारगाह अब सर्किट हाउस में तब्दील
Panna, Panna | Nov 28, 2024 पन्ना रियासत के अंतिम नरेश यादवेंद्र सिंह जूदेव द्वारा 1836 से 1838 के बीच में पहाड़ कोठी सर्किट हाउस का निर्माण करवाया गया था। पहले इसे हंटिंग गेस्ट हाउस के रूप में उपयोग किया जाता था। यह ऐतिहासिक भवन पन्ना के पहाड़ों पर स्थित है, जो अपने रमणीय वातावरण और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है।