पन्ना: मंझागाय बांध के विस्थापित किसानों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला, मुआवजा न मिलने पर काम बंद करने की चेतावनी दी
Panna, Panna | Nov 28, 2024 मंझागाय और मध्यम सिंचाई परियोजना के अंतर्गत डूब क्षेत्र से प्रभावित किसानों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आज दोपहर 2:30 बजे पन्ना कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए किसानों ने नारेबाजी की और SDM को ज्ञापन सौंपा। विस्थापित किसानों का कहना है कि उनकी जमीनें मंझागाय बांध के लिए खोदी जा रही हैं, लेकिन अब तक उन्हें मुआवजा राशि का भुगतान नहीं किया गया है।