पन्ना: ब्लॉक स्तरीय चयन स्पर्धा 5 से 11 दिसंबर तक, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा
Panna, Panna | Nov 28, 2024 संचालनालय खेल और युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार इस वर्ष भी खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तर्ज पर खेलो एमपी यूथ गेम्स का आयोजन आगामी दिसम्बर माह में किया जाना है। इसमें 19 खेल विधाओं में 19 वर्ष तक आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी ऑनलाइन पंजीयन कर सहभागिता कर सकेंगे, जबकि कम प्रचलित 6 विशिष्ट खेलों में खेल संघ के माध्यम से पंजीयन कराया जा सकेगा।